Happy Republic Day
By MySanskruti on Jan 26, 2026
We celebrate 26 January as a national festival. This 26 January is the 77th Republic Day of India. The Indian National Flag is hoisted by the President of India on this day and after that the national anthem is sung in a collective standing position. In the capital Delhi, this festival is celebrated with a special ceremony. Lakhs of people from all over India gather to see this festival. The parade starting from Vijay Chowk to the Red Fort is the main attraction of this ceremony.Along with social and religious festivals in our country, there are some festivals which are symbols of our national struggle, national consciousness and awakening.
Hindi Translation
26 जनवरी को हम एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं । इस 26 जनवरी को भारत का 77वां गणतंत्र दिवस है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता हैं और इसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। राजधानी दिल्ली में यह पर्व विशेष समारोह के साथ मनाया जाता है । पूरे भारत से लाखों की संख्या में लोग इस उत्सव को देखने के लिए एकत्रित होते हैं । विजय चौक से प्रारम्भ होकर लाल किले तक जाने वाली परेड इस समारोह का मुख्य आकर्षण होती है । हमारे देश में सामाजिक एवं धार्मिक त्योहारों के साथ-साथ कुछ ऐसे त्योहार भी हैं, जो हमारे राष्ट्रीय संघर्ष, राष्ट्रीय चेतना एवं जागरण के प्रतीक हैं ।
सेवा परमो धर्मः।
English Translation
Service is the highest duty.
Hindi Translation
सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य है।
By MySanskruti on Jan 26, 2024
उत्तरं यत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्।
वर्षं तद्भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः।।
English Translation
The country that lies north of the ocean, and south of the snowy mountains, is called Bhárata, for there dwelt the descendants of Bharata.
Hindi Translation
जो समुद्र के उत्तर तथा हिमालय के दक्षिण में स्थित है, वह देश भारतवर्ष कहलाता है। उसमें भरत की संतान बसी हुई है।
By MySanskruti on Jan 26, 2023
ऐक्यं बलं समाजस्य तदभावे स दुर्बलः।
तस्मात् ऐक्यं प्रशंसन्ति दृढं राष्ट्रहितैषिणः।।
English Translation
Unity is the strength of society and in its absence it is weak. Therefore those who strongly seek the welfare of the nation praise unity
Hindi Translation
एकता हमारे समाज की वह शक्ति है जिसके बिना हम दुर्बल है। अतः देश के लिए अच्छा सोचने वाले एकता को प्रोत्साहित करते हैं।
By MySanskruti on Jan 26, 2022
अत्र जन्म सहस्राणां सहस्रैरपि सत्तम।
कदाचिल्लभते जन्तुर्मानुष्यं पुण्यसञ्चयात्।।
English Translation
Only after waking up to virtue after hundreds of births, one gets birth in the form of a human on the land of India.
Hindi Translation
सैंकड़ों जन्मों के पश्चात् पुण्य जागने पर ही किसी को भारत की भूमि पर मनुष्ये के रूप में जन्म मिलता है।
Facebook
WhatsApp
Email
LinkedIn